हरिहरगंज (पलामू )
प्रखंड क्षेत्र के ढकचा पंचायत की मुखिया उषा देवी के पति बलराम भुईयां (40) का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। बताया जाता है की अचानक तबियत बिगड़ने पर सुबह उन्हें इलाज के लिए हरिहरगंज लाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनका दाह संस्कार पैतृक गांव पड़रिया स्थित मोरहर नदी तट पर किया गया। उनके असमायिक निधन पर प्रमुख कमला देवी मुखिया संघ अध्यक्ष संदीप यादव,सनोज साव, जितेंद्र पासवान,विनय सिंह,अनिल कुमार सिंह, सतेन्द्र भुईयां पूर्व मुखिया सुरेश चौधरी राजद नेता आनंद यदुवंशी, दीपक कुमार यादव, रंजीत पासवान सहायक अध्यापक सुरेन्द्र भुईयां,अमृत भुईयां, अशोक यादव समाजसेवी अनिल पासवान , बिरेंद्र चन्द्रवंंशी सहित कई लोगों ने गहरी संवेदना जताई है।

