लातेहार- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने ध्वज दंड पर रक्षा सूत्र बांध लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प

बारियातू (लातेहार)

बारियातू शाखा परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वज फहराकर एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद खंड कार्यवाह सोनू ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने ‘देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें’ गीत के माध्यम से स्वयंसेवकों में राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत किया।

मौके पर पलामू विभाग संघचालक जानकी नंदन राणा ने रक्षाबंधन उत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षाबंधन की परंपरा भारत में अनादि काल से चली आ रही है। पौराणिक प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देवताओं और दानवों के बीच युद्ध के दौरान भगवान इंद्र की पत्नी इंद्राणी ने इंद्र को रक्षा सूत्र बांधा था, जिसके बाद देवताओं की विजय हुई। वहीं महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा की थी।

उन्होंने कहा कि इन्हीं परंपराओं से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक ध्वज दंड पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी संस्कृति, सनातन धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लेते हैं।

कार्यक्रम में सह जिला कार्यवाह सत्येंद्र प्रसाद, नितीश कुमार, प्रतीक कुमार, अनमोल कुमार, यश कुमार, नितीन, शिवमंगल, आयुष, सचिन राज, सिद्धार्थ राज सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Leave a Reply