हरिहरगंज (पलामू )
श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 धूमधाम से मनाने को लेकर शनिवार की रात दुर्गा मंदिर प्रांगण में गोपाल प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मेन बाजार दुर्गा पूजा नवयुवक सांस्कृतिक समिति का पुनर्गठन किया गया। गठित कमेटी में लगातार चौथी बार ओमप्रकाश अकेला को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि सचिव विकास विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष राजू प्रसाद गुप्ता उपाध्यक्ष संतोष प्रजापति, दिलीप कुमार उपसचिव उदय गुप्ता, तुषार गुप्ता, करण राजवीर उपकोषाध्यक्ष विकास जायसवाल, सतीश गुप्ता संस्कृतिक मंत्री बीनू जायसवाल, रिंकू शौंडिक सजावट मंत्री सतेन्द्र साव , सन्नी गोस्वामी अखाड़ा मंत्री रामजी, ओमप्रकाश यादव भंडारा मंत्री पुरूषोत्तम जायसवाल, संतोष गुप्ता जुलूस प्रभारी विश्वदीप कुमार व्यवस्थापक भोला प्रसाद गुप्ता, सुनिल शौंडिक पूजा मंत्री गौतम जायसवाल जबकि अरूण स्वर्णकार, गोपाल प्रसाद गुप्ता, रामप्यारे विश्वकर्मा, संजय गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, पिंकू जायसवाल, राजेश गुप्ता, संजय कुमार, बल्लू बलराम, निरंजन प्रसाद को कमेटी का संयोजक बनाए गए ।

