हरिहरगंज (पलामू)
हरिहरगंज क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर रविवार को पथरा पिकेट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह के द्वारा विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक कराया गया। इस दौरान भगवान शिव की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। रुद्राभिषेक के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव का रुद्राभिषेक अत्यंत फलदायी माना जाता है। पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सुख शांति, सौहार्द और खुशहाली बना रहे तथा लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के साथ पूजा संपन्न कराई गई।
पूजा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना करते हुए हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। पूजा-अर्चना में पूर्व मुखिया सुरेश चौधरी, समाजसेवी कमलेश यादव, डीलर संजय सिंह, शिक्षक संजय सिंह, पिंटू सिंह, अवधेश यादव, जुगनू राम, बचन यादव, रामप्यारे यादव, जगदीश यादव सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए।

