सदन में बोले CM हेमंत: विपक्ष छात्र आंदोलन की आड़ में कर रही राजनीति, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

रांची (झारखंड)

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही स्पीकर ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया. वहीं इससे पहले झारखंड विधानसभा में मंगलवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की. विपक्ष के विधायक सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर जवाब मांगते रहे. इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला.

सीएम हेमंत सोरेन ने विपक्ष को परजीवी बताते हुए कहा कि उसका अपना कोई रस नहीं बचा है और अब वह छात्रों की आड़ में अपनी ताकत दिखाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने विपक्ष के हंगामे पर तंज कसते हुए कहा कि भैंस के सामने बीन बजाने से कोई फायदा नहीं है. सरकार अपना काम करती रहेगी.

Leave a Reply