रांची (झारखंड)
जेपीएससी -जेएसएससी छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई और कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को ‘संपूर्ण झारखंड बंद’ का पलामू में भी आंशिक असर देखने को मिल रहा है.
बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में सड़क पर उतरे और छहमुहान को जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शन कार्यो ने ट्रक और मालवाहक वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर रास्ते को जाम कर दिया.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अभ्यर्थियों और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया. भाजपा नेताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है. पार्टी ने सरकार से कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
बंद को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. छहमुहान पर भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और सड़क जाम किए जाने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ है. पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
हालांकि बंद का असर पूरे पलामू में एक समान नहीं है. कई इलाकों में दुकानें और अन्य गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं, जबकि कुछ स्थानों पर बंद का असर देखने को मिल. फिलहाल जिले में बंद का आंशिक प्रभाव ही देखने को मिला. इस बंदी के दौरान बाजार के विभिन्न मंडियों में दुकाने खुली रही
.ग्राहकों की थोड़ी बड़ी कमी जरूर दिखाई दी लेकिन शाम होते-होते बाजार की रौनक बढ़ गई. जिले में दोपहर 12:00 बजे तक आवागमन छिटपुट जगह पर बाधित रहे. भाजपा के इस बंदी के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था में थोड़ी परेशानियां जरूर देखने को मिली. लेकिन बाजार व्यवसाय अन्य दिनों के तुलना में सामान्य रहा .
नजर आ रहा है और बंद का कार्यक्रम जारी है.

