बरवाडीह हाई स्कूल मैदान में कल होगा विश्व आदिवासी दिवस समारोह, तैयारियां अंतिम चरण में

बरवाडीह (लातेहार)

बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित बालक उच्च विद्यालय प्लस टू के मैदान में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह को लेकर मैदान में मंच, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आदिवासी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न आदिवासी कला जत्थों द्वारा पारंपरिक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही प्रबुद्ध नागरिक, ग्राम प्रधान, बैगा एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग भी समारोह में मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सह सभापति श्री रामचंद्र सिंह होंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के लोगों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

Leave a Reply