Breaking – आहर से दो सगे भाइयों के शव बरामद

छतरपुर (पलामू)

छत्तरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगैया पंचायत के ग्राम चौड़ार में पंचायत भवन के समीप स्थित आहर (तालाब) से दो सगे भाइयों के शव बरामद। मृतकों की पहचान उमाशंकर राम के दो पुत्रों के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 14 वर्ष और 12 वर्ष बताई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को आहर से बाहर निकलवाकर कार्रवाई में जुट गई है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Leave a Reply