मेदिनीनगर (पलामू)
चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में 29 जुलाई को हुई गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने 9 नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू, दो बेल्ट, 7.65 एमएम का खोखा और ब्लड सैंपल किया बरामद । सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। एसपी कपिल चौधरी ने मामले कि जानकारी दी. मौके पर एसडीपीओ राजेश कुमार व चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी भी रहे मौजूद.

