मेदिनीनगर (पलामू)
झालसा के दिशा निर्देश व पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया ।इसमें सुलह समझौते के आधार पर 167 मामले का निस्तारण किया गया ।वहीं 16 लाख 80 हजार 650 रुपए का मामला सेटल हुआ ।लोक अदालत में मामले निस्तारण को ले 10 पीठों का गठन किया गया था ।पीठ संख्या एक में पारिवारिक विवाद से संबंधित मामले का निस्तारण कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास वअधिवक्ता बीना मिश्रा कर रहे थे । इस पीठ में दो पारिवारिक मामले कस निस्तारण किया गया।पीठ संख्या दो में सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय के मामले का निस्तारण निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश षष्टम राज कुमार मिश्रा व अधिवक्ता हुसैन वारिश कर रहे थे ।पीठ संख्या तीन में बिधुत विभाग से सम्बंधित मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार व अधिवक्ता शशि भूषण कर रहे थे।पीठ संख्या चार में प्री लिटिगेशन से संबंधित मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चतुर्थ स्वेता ढींगरा व सदस्य महिमा श्रीवास्तव कर रहे थे। पीठ संख्या पांच में सभी तरह के अपराधिक वादों का निस्तारण सीजेएम मनोरंजन कुमार व अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय कर रहे थे। इस पीठ में 27 मामले का निस्तारण किया गया।उत्पाद विभाग के 15 मामले में एक लाख 17 हजार 750 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।वही वन विभाग के पांच मामले में 88 हजार रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।व जीआर के सात मामले निपटाए गए। पीठ संख्या छह में चेक बाउंस से सम्बंधित मामले का निस्तारण सिविल जज सीनियर डिवीजन सोनम विश्नोई व अधिवक्ता सतेंद्र कुमार सिंह कर रहे थे। इस पीठ में तीन मामले का निस्तारण किया गया।पीठ संख्या सात में सभी सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट के लंबित मामले का निस्तारण सिविल जज सीनियर डिवीजन गौरव खुराना व अधिवक्ता उत्तम कुमार कर रहे थे।व पीठ संख्या आठ सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट के मामले का निस्तारण सिविल जज जूनियर डिवीजन रोजलिना बारा व अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा कर रहे थें। पीठ संख्या नव रेलवे कोर्ट से सम्बंधित मामले का निस्तारण रेलवे जेएम प्रज्ञेष निगम व अधिवक्ता पुष्कर राज कर रहे थे।इस पीठ में रेलवे के 50 मामले का निस्तारण किया गया।व सात हजार 150 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।पीठ संख्या 10 में भूमि और राजस्व से संबंधित मामले का निस्तारण सदर एसडीएम संजय कुमार पाण्डेय व अधिवक्ता कुमारी नीतू सिंह कर रही थी।इस पीठ में 65 मामले का निस्तारण किया गया। वही एक हेल्प डेस्क बनाया गया था जिसमें पीएलवी कृपा शंकर दुबे को लोगों को मदद करने के लिए लगाया गया था।लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर 167मामले का निस्तारण किया गया।उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश रंजन ने दी।

