हरिहरगंज- मधुबाना में दिनदहाड़े एक अधेड़ की हत्या, तहकीकात में जुटी पुलिस

हरिहरगंज (पलामू)

पिपरा थाना क्षेत्र के मधुबाना गांव में धारदार हथियार से वार कर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना सोमवार अपराह्न करीब दो बजे की है। मृतक की पहचान मधुबाना गांव निवासी प्रभु रजवार (50)पिता गुना रजवार के रूप में हुई है। हत्या का आरोप गांव के ही रमेश सिंह उर्फ तलाबू के ऊपर लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभु रजवार पंचायत भवन के समीप बरगद पेड़ के नीचे ताश खेल रहा था। तभी रमेश सिंह उसपर अचानक बलुआ से हमला कर दिया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटे के साथ दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जाती है। उधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है । वहीं पुलिस गांव में पहुंचकर मामले की अनुसंधान में जुट गई है। घटना की पुष्टि करते हुए पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। इसके साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Leave a Reply