अध्यक्ष पद के लिए चार, पार्षद के लिए 57 का नामांकन

हरिहरगंज ( पलामू )

नगर पंचायत में नामांकन प्रक्रिया तेज होती जा रही है । नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के पांचवें दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 57 नामांकन हुआ । अध्यक्ष पद के लिए प्रमीला चौधरी, कुमारी शीला चौधरी, आशा कुमारी तथा शीला देवी ने नामांकन दाखिल किया। इनके नामांकन के साथ ही अध्यक्ष पद का चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक होता जा रहा है।
वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 6 से कृष्णा कुमार क्रांतिकारी , माहताब आलम बब्लू, ताहिर हुसैन, अशोक प्रसाद,1 से शहजादी खातून , 4 से रितिका सिंह, पिंकी कुमारी,5 से पुष्पा देवी, संगीता देवी, ममता देवी,9 से गया प्रसाद ठठेरा ,पवन कुमार,मो एहतेशाम, महावीर महतो, कृष्ण कुमार सिंह 7 से संदीप कुमार साहू,3 से वृजनंदन साव,8से रीता देवी, श्वेता देवी,तारा देवी 2 से कृष्णा प्रजापति,12 से सूरज देवी, अनामिका,13 से मो सलीम,14 से सुषमा देवी,जितनी देवी 15 से योगेंद्र प्रसाद,10 से मिथलेश कुमार विश्वकर्मा समेत 57 वार्ड पार्षद उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। उधर अध्यक्ष पद के लिए 2 तथा विभिन्न वार्डों से 7 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गए।

Leave a Reply