हरिहरगंज में 27 जुलाई को प्रस्तावित सर्वदलीय आक्रोश मार्च स्थगित

हरिहरगंज (पलामू)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को हरिहरगंज में प्रस्तावित सर्वदलीय आक्रोश मार्च स्थगित कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए इंजीनियर संजय यादव ने बताया कि आंदोलनरत छात्रों की मांग पूर्ण होने पर रविवार को बैठक कर सर्वसम्मति से आक्रोश मार्च स्थगित करने का निर्णय लिया गया । मौके पर महेंद्र यादव इंजीनियर संजय यादव, दिलीप चौधरी, आबिद हुसैन उर्फ मुन्ना योगेंद्र यादव, रामनाथ ठाकुर, कलीम शाह, ललन यादव,पवन कुमार, सिकंदर कुमार,अवधेश यादव, मंदीप दास, छोटेलाल गुप्ता, रामप्रसाद यादव, रामकुमार यादव, मनीष कुमार, राजू कुमार, राकेश कुमार, दिलीप कुमार,, रामजतन यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply