जिले के सभी प्रखंड मे विधिक सशक्तिकरण शिविर 26 को

मेदिनीनगर (पलामू)

झालसा के दिशा निर्देश व पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में 26 जुलाई रविवार को जिले के सभी प्रखंड में विधिक सशक्तिकरण शिविर व कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रजंन ने दी।उन्होंने बताया कि इसको सफल आयोजन को ले जिला के उपायुक्त को पत्र भेजा गया हैं।बिदित ही कि शिविर में विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे व लाभुकों बक बीच परिसम्पत्तियों का वितरण किया जायेगा। इसके लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी पुलिस प्रशासन के लोग व पीएलवी को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्देश दिया गया हैं। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी व एलएडीसी के अधिवक्ता शामिल होंगे।

Leave a Reply