महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, गया जेल

हरिहरगंज (पलामू ):

पुलिस ने NH 98 इंटरस्टेट चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान बाइक से 45 लीटर महुआ शराब ले जाते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के भांवर गांव निवासी राम विमल बैठा का पुत्र है। मामले में स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 46/ 24 दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply