नवालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में डालसा ने लिया संज्ञान

मेदिनीनगर (पलामू)

पीडीजे के निर्देश पर पीड़िता से मिले डालसा सचिव। सरकारी सहायता उपलब्ध कराया गया। मेदिनीनगर , पलामू जिला अंतर्गत नवडीहा बाजार थाना अंतर्गत खैरादोहर पंचायत क्षेत्र में एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा देखकर लौट रही 11 बर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म के मामले में डालसा ने संज्ञान लिया है।डालसा के अध्यक्ष व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर डालसा के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता से मिलकर जिला प्रशासन से पीड़ित प्रतिकर की राशि शीघ्र दिलाने को ले पहल किया।जिसके तहत पीड़िता को तत्काल चार लाख रुपये प्रतिकर की राशि दिया जाएगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने बताया कि सामुहिक दुष्कर्म पीड़िता को तत्काल सहायता के रूप में लगभग 14 हजार रुपये का सामग्री उपलब्ध कराया गया है।जिसके तहत कपड़ा, चप्पल ,सैंडल ,मच्छरदानी बेडशीट ,राशन इत्यादि उपलब्ध कराया गया है ।उन्होंने बताया कि इसके अलावा पीएलभी की सहायता से पीड़िता द्वारा पीड़ित प्रतिकर के तहत आवेदन किया गया है। जिस पर जिला प्रशासन से बार तत्काल चार लाख रुपये पीड़ित प्रतिकर की राशि दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। विदित हो कि पीड़िता चौथी कक्षा की छात्रा है।उक्त मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply