पलामू – रिपब्लिक हुंडई का “हुंडई स्मार्ट केयर क्लिनिक कैंप” का हुआ शुभारंभ

मेदिनीनगर (पलामू)

ग्राहकों को बेहतर एवं किफायती वाहन सेवा प्रदान करने के उद्देश्य बुधवार को रिपब्लिक हुंडई, के द्वारा मेदिनीनगर में “हुंडई स्मार्ट केयर क्लिनिक कैंप” का आयोजन किया गया है । यह आयोजन 24 जून 2026 से 8 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है। इस विशेष सेवा अभियान का शुभारंभ बुधवार को जी.एल.ए. कॉलेज, की प्राचार्या के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रिपब्लिक हुंडई परिवार के असिस्टेंट मैनेजर श्री संजीव मिश्रा, श्री दिवाकर सहाय, श्री कृष्णा, श्री राजीव, सुश्री निधि तिवारी, श्री त्रिपुरारी, सुश्री निशि सिंह सहित अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कैंप के दौरान हुंडई ग्राहकों को अनेक आकर्षक लाभ प्रदान किए जा रहे हैं, जिनमें प्रमुख हैं
वाहन के इंजन, ब्रेक, इलेक्ट्रिकल सिस्टम एवं सस्पेंशन सहित महत्वपूर्ण भागों की निःशुल्क 30-पॉइंट हेल्थ चेक-अप
एक्सटेंडेड वारंटी योजनाओं पर 30% तक का लाभ
मैकेनिकल लेबर पर 30% तक का लाभ
मेंटेनेंस पार्ट्स पर 10% का लाभ
चयनित कार केयर सेवाओं पर 30% तक का लाभ
रोडसाइड असिस्टेंस पैकेज पर 30% तक का लाभ
ब्लूलिंक सब्सक्रिप्शन सेवाओं पर 10% का लाभ
रिपब्लिक हुंडई प्रबंधन ने सभी हुंडई वाहन मालिकों से अनुरोध किया है कि वे इस विशेष सेवा अभियान का लाभ उठाने हेतु अपने नजदीकी हुंडई सर्विस सेंटर पर अवश्य आएं तथा अपनी गाड़ी की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करें।

Leave a Reply