पुलिस ने खोए तीन मोबाइल फोन किया बरामद, वास्तविक मालिक को सौंपा

हरिहरगंज ( पलामू )

स्थानीय थाना पुलिस ने क्षेत्र में खोए तीन मोबाइल फोन को तकनीकी शाखा की मदद से बरामद कर गुरुवार को उनके वास्तविक मालिक को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र से तीन मोबाइल फोन खो जाने की सन्हा दर्ज हुई थी । जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी शाखा की सहायता से तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद तीनों मोबाइल फोन को बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिक सरोज कुमार पिता घुरा यादव ग्राम महसू थाना अंबा बिहार, मोo दस्तगीर आलम पिता मो पीस्बाहुद्दीन खलीफा महाराजगंज निवासी, आकाश कुमार पिता स्वo सुनील साव ग्राम सतगावां हरिहरगंज को विधिवत सौंप दिया गया। वहीं मोबाइल वापस मिलने पर सभी ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थाना के एसआई सुनील कुमार झा एएसआई विनोद राय सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply