मेदिनीनगर (पलामू)
वृद्ध बुजुर्ग हमारे समाज के अमूल धरोहर हैं उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने कही। वे सोमवार को विश्व बुजुर्ग दुव्यर्वहार जागरूकता दिवस के अवसर पर डालसा द्वारा आयोजित चैनपुर प्रखंड परिसर में विधिक जागरूकता शिविर को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि हमारे सम्मानित नागरिक व बुजुर्ग अथवा वरिष्ठ नागरिक परिवार व समाज के अमूल धरोहर हैं।उनका अनुभव हमारा मार्गदर्शन करता हैं।उन्होंने कहा कि हम सभी को संकल्प लेने की जरूरत है कि अपने वरिष्ठ जनो के सम्मान सुरक्षा गरिमा व अधिकारो की रक्षा के लिए सदैव सजग रहेंगे।उन्होंने कहा कि बृद्ध व वरिष्ठ जनों का आदर करना हम सभी का नैतिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि माता पिता देवता के समान है उनका सदैव आदर भाव देना चाहिए।उन्होंने वरिष्ठ जनों के हित मे संचालित कई योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।मेन्टेनेंश एंड वेलफेयर ऑफ पैरेंट एन्ड सीनियर सिटीजन एक्ट 2007के बारे में भी बताया।इस मौके पर बृद्ध जनों के बीच ट्रायसाइकिल का बितरण किया गया।साथ डालसा द्वारा प्रदत्त सुविधा व सहायता के बारे मे जानकारी दिया गया।साथ ही बृद्धजनो का समस्या से अवगत हुए व यथा सम्भव दूर करने का भरोसा दिलाया।।मौके पर एल ए डी सी के असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय ने भी बृद्ध जनों से जुड़े कानून के बारे में जानकारी दी।साथ ही बृद्ध जनों को समाज का पथ प्रदर्शक बताया।इस मौके पर पीएलवी देवराज शर्मा डालसा ऑफिस असिस्टेंट संजीव सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

