गर्मी के दिनों में फेयरमाईन कार्बंस प्राइवेट लिमिटेड का शहर में टैंकर से पेयजलापूर्ति कराना बेहतर कदम : एसडीपीओ राजेश यादव

फेयरमाईन कार्बंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने मेदिनीनगर शहर क्षेत्र में टैंकर से पेयजलापूर्ति की शुरुआत की

मेदिनीनगर (पलामू)

पलामू में गर्मी चरम सीमा पर है। प्रदूषण व अत्यधिक उपयोग के कारण पेयजल दुर्लभ होते जा रहा है। ऐसे में फेयरमाईन कार्बंस कोल कंपनी द्वारा शहर में टैंकर से पेयजलापूर्ति कराना बड़ा कदम है। यह कदम मानव कल्याण को ध्यान में रखकर उठाया गया बेहतर कार्य है। उक्त बातें मेदिनीनगर सदर के एसडीपीओ राजेश कुमार यादव ने कही। वे शनिवार को स्थानीय छह मुहान से फीता काटकर टैंकर से पेयजलापूर्ति कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जनसेवा की भावना से स्वयंसेवक बनकर कार्य करना चाहिए। कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। कहा कि इससे समाज में सहयोग, सेवा व स्वच्छता की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।
मौके पर कंपनी के पीआरओ अशोक मिश्रा ने कहा कि गर्मी के दिनों में भू-जल स्तर नीचे चले जाने के कारण चापाकल सूख गए हैं। ऐसे में टैंकर से पेयजलापूर्ति सेवा लोगों को तात्कालिक रूप से बड़ा राहत प्रदान करेगा। कहा कि यह टैंकर मेदिनीनगर शहर के हर गली व रास्ते से होकर गुजरेगा। मोहल्लेवासी व जरूरतमंद व्यक्ति टैंकर के माध्यम से अपनी पेयजल की जरूरतों को पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि यह सेवा पूरा गर्मी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र में पानी की अत्यंत आवश्यकता हो तो मोबाइल फोन नं पर संपर्क कर पेयजल प्राप्त किया जा सकता है। उन क्षेत्रों में लगातार टैंकर के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। मौके पर कंपनी के एडमिन मैनेजर अंशु कुमार, लैंड एंड लाईजनिंग के डिप्टी मैनेजर प्रणव कुमार द्विवेदी, लैंड हेड शशांक सिंह, आशीष उपाध्याय, प्रियांशु पाठक व अभिषेक सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय व गणमान्य मौजूद थे।

Leave a Reply