बकरीद को लेकर बरवाडीह और छिपादोहर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

बरवाडीह (लातेहार)

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र राम के नेतृत्व में बुधवार को बरवाडीह एवं छिपादोहर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन ने विभिन्न संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम लोगों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों को साझा करने से बचें। प्रशासन ने यह भी कहा कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।फ्लैग मार्च के दौरान बाजार क्षेत्र, मुख्य चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस बल की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी देखने को मिला। इस मौके पर बरवाडीह अंचलाधिकारी लवकेश सिंह,बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार, छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी सहित कई पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद

Leave a Reply