गुमला (झारखंड)
गुमला जिले में एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. घाघरा थाना क्षेत्र में थाना से सौ मीटर की दूरी पर हथियारबंद लूटेरो ने आभूषण कारोबारी से हथियार के बल पर एक किलो सोना और 75 हजार रुपये नगद लूट कर फरार हो गए. घटना के समय हवाई फायरिंग की भी सूचना है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है. सभी थाना और पास के जिला को अलर्ट किया गया है.
दरअसल घाघरा के जाने-माने सोना व्यवसाय हरिओम गहना घर के संचालक शशांक सोनी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. उनके पास ग्राहक का ऑर्डर किया हुआ और खुद का बेचने वाला सोना के साथ साथ बिक्री का कैश पैसा मौजूद था. इस बिछ घर पहुंचने से लगभग 100 मीटर पहले पुटो रोड में तीन मोटरसाइकिल में छह लोग हथियार के साथ आए और शशांक के स्कूटी के आगे एक मोटरसाइकिल लगा दिया, हवाई फायरिंग करते हुए कहा सारा सामान निकाल कर दो नहीं तो गोली मार देंगे. इसके बाद शशांक और उसकी मां सड़क के किनारे चिप्स पर गिर गए. जिसके बाद अपराधियों ने शशांक के कनपटी में हथियार तान कर उनके डिक्की में रखे गहने को निकाल लिया. व्यवसाई शशांक सोनी ने बताया कि 1 किलो सोना के अलावे बिक्री का लगभग 75 हजार लेकर अपराधी फरार हो गए हैं. सोने की कीमत लगभग 1 करोड़ से अधिक बताई जा रहा है.

