विधायक,सांसद और इनके लोग प्रतिनिधि कौन काम के है।
लातेहार (झारखंड)
पलामू टाइगर रिजर्व में लंबे समय से रेंजर तरुण कुमार सिंह एवं DFO कुमार आशीष के द्वारा ग्रामीणों और मेहनतकश मजदूरों पर हो रहे शोषण ने अब लोगों के धैर्य की सीमा को तोड़ दिया है। इसी पीड़ा और न्याय की पुकार को लेकर आज छात्र नेता पप्पू यादव के नेतृत्व में एक मजबूत प्रतिनिधिमंडल झारखंड के महामहिम राज्यपाल महोदय से मिला।
इस प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधान प्रकाश मुंडा, युवा जोश और संघर्ष की पहचान पुनीत सिंह चेरो, समाज के मार्गदर्शक और गार्जियन स्वरूप बलराम यादव, तथा उसी धरती की साहसी बेटी कुमारी रीना शामिल रहीं।इन सभी ने मिलकर अपने क्षेत्र के लोगों की वेदना, अन्याय और वर्षों से झेली जा रही पीड़ा को राज्यपाल महोदय के सामने पूरी संवेदनशीलता के साथ रखा। यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं थी, बल्कि उन तमाम आवाज़ों का प्रतिनिधित्व था जो अब तक दबाई जाती रही थीं।आज की यह पहल सिर्फ न्याय की मांग नहीं, बल्कि अपने हक, सम्मान और अस्तित्व की लड़ाई का एक सशक्त संदेश है—कि अब अत्याचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद होगी और न्याय मिलने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

