कॉंग्रेस, समाजवादी पार्टी , जेएमएम , टीएमसी समेत कई पार्टियां परिवारवाद हैं , संजय सेठ

मेदिनीनगर (पलामू)

मेदिनीनगर शहर के परिसदन भवन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रेसवार्ता की । प्रेसवार्ता के दौरान संजय सेठ ने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने जो भी कहा उसे पूरा करने का काम किया है । महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा की कम से कम दो वर्ष लगती है आरक्षण बिल मंजूरी दिलाने में । विपक्षी दलों के द्वारा आरक्षण बिल को मंजूरी नही दिलाने की बाते कही गई । ओपरेशन सिंदूर को भी लेकर विपक्षी दल के द्वारा कई बातें भी कही गई । संजय सेठ ने कहा कॉंग्रेस, समाजवादी पार्टी , JMM , TMC समेत कई पार्टियां परिवारवाद है । नारी का सम्मान तो सबसे बड़ा सम्मान है लेकिन विपक्ष की पार्टी के द्वारा उनके सम्मान को कुचल दिया गया है । भाजपा ने हमेशा देश की बेटियों को मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है लेकिन विपक्ष के पार्टी के द्वारा बेटियों का मान सम्मान कुचला गया है जिससे देश की बेटियां में आक्रोश ब्याप्त है। नरेद्र मोदी का संकल्प है की किसी भी कीमत पर बेटियों को 33 प्रतिशत आरक्षण दिला कर रहेगी । 25 अप्रैल को देश की बेटियां राँची में पद यात्रा निकालेगी ।मौके पर डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता , मेयर अरुणा शंकर, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी , लवली गुप्ता , रूपा सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय , विजयानन्द पाठक समेत भाजपा के कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Reply