हरिहरगंज (पलामू)
अवैध रूप से बिजली चोरी के खिलाफ हरिहरगंज शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। सहायक विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार के नेतृत्व में चलाए गये इस अभियान में अवैध तरीके से बिजली चोरी करने के आरोप में 6 लोगों पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । इनमें हरिहरगंज दुर्गा मंदिर के समीप निवासी प्रमोद गुप्ता, मुजफ्फर आलम ,जावेद सलीम अररूआ खुर्द के धीरज गुप्ता कजरू कला गांव निवासी योगेन्द्र पटेल व अटल पटेल का नाम शामिल हैं। इन सभी पर कुल 1 लाख 17 हजार 948 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। छापेमारी अभियान में सहायक विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार, मानव दिवस कर्मी अंजन कुमार मेहता, जावेद आलम ,रेयाजुद्दीन अंसारी आदि शामिल थे।

