बारियातू श्रीराम मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीराम जन्म उत्सव।

बारियातू (लातेहार)

बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म उत्सव हस के साथ मनाया गया। श्रीराम मंदिर पुजारी पुरुषोत्तम शर्मा, पंडित जनार्दन पांडेय, महावीर मंदिर पुजारी कांशी नाथ वैध ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रों चार के साथ भगवान श्री राम का पूजा अर्चना किया। साथ ही हवन यज्ञ कर पूजा सम्पन्न करवाया। वहीं श्रीराम नवमी पर्व के शुभ अवसर पर बारियातू प्रखंड क्षेत्र के गाड़ी, डाढा, फुलसू, बालूभांग, गडगोमा, भाटचतर, टोटी, साल्वे, इटके अमरवाडीह सहित सभी पंचायत में श्री राम भक्तों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मे एक से बढ़कर एक झांकी निकाली गई। वहीं बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में दर्जनों गांव से जुलूस लेकर झंड़ा मिलान किया गया। झंडा मिलान व शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों द्वारा जय श्री राम, राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान कि, हर हर बंम बंम, बोलो प्यार जय बजरंगी का जय घोष कर रहे थे।जय घोष से पुरा वातावरण राम मय हो गया था। शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण वातावरण में सफल करने में थाना प्रभारी रंजन पासवान व उनके पुरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply