खलिहान में आग लगने से 3 हजार बोझा पुआल जला

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कूलहिया पंचायत अंतर्गत कोठिला गांव में गुरुवार को खलिहान में रखे पुआल के ढेर में आग लग गई। इससे देवप्रसाद यादव तथा देवनंदन यादव का करीब तीन हजार बोझा पुआल जल कर खाक हो गया। इस संबंध में छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार यादव ने बताया कि स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के बगल में स्थित खलिहान से आग की लपटें देख कर आस पास के ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करने लगे। साथ ही इसकी सूचना स्थानीय थाना तथा अग्निशमन विभाग को दी गई। ग्रामीणों के घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि बाद में दमकल भी घटनास्थल पर पहुंची । इस घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है। बताया जाता है कि कुछ बच्चे अलाव ताप रहे थे। उसकी चिंगारी से ही खलिहान में आग लग गई।

Leave a Reply