लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार बरामद

लातेहार (झारखंड)

लातेहार पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त मृत्युंजय भुईयां उर्फ फरेश भुईयां उर्फ अवधेश जी उर्फ दिलीप भुईयां व बब्लू राम उर्फ बब्लूराम चंद्रवंशी उर्फ रोहित चंद्रवंशी उर्फ बब्लू जी उर्फ बब्लू कहार के निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है।
इस संबंध में आज एसपी कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि 14 मार्च को न्यायालय में उपस्थापन के पश्चात् उक्त अभियुक्तों के द्वारा छिपाकर रखे गये आग्नेयास्त्रो एवं आईईडी तथा अन्य जानकारी को लेकर 05 दिनों के पुलिस रिमांड पर लाया गया था।
पुछताछ के क्रम में उपरोक्त अभियुक्तों से पुछताछ किया गया तथा दोनो नें अपना-अपना अपराध स्वीकारोक्ति बयान दर्ज करवाया जिसमें प्राथमिकी अभियुक्त मृत्युंजय भुईया के द्वारा बताया गया कि गारु थाना क्षेत्र के मिरचईया जंगल में इसने एक इंसास राईफल, उसका गोली तथा पोच जमीन के करीब एक-डेढ फिट नीचे छिपा कर रखा है। बब्लु राम के द्वारा भी अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि मिरचौया के जंगल में ही अलग स्थान पर मिरचईया नाला केे समीप एक सेमी राईफल, एक 30 कारबाईन राईफल, दोनो हथियार का गोली तथा पोच जमीन के अंदर करीब एक डेढ फिट निचे छिपा कर रखा है जिसे साथ चलने पर बदामद करवा सकता है।
जिसके बाद पुलिस ने दोनो अभियुक्तों के बयान के आधार पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा अभियुक्त मृत्युंजय भुईया के निशानदेही पर गारु थाना क्षेत्र मिरचईया जंगल से जमीन के अंदर छिपा कर रखा हुआ एक इंसास राईफल, 5.56 का 70 जिंदा गोली, ईसास राईफल का 03 मैग्जीन तथा एक पोच बरामद किया गया।
अभियुक्त बब्लु राम के निशानदेही पर मिरचईया जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखा हुआ एक सेमी राईफल, सेमी राईफल का .30-06 ईंच का 77 जिंदा गोली, एक 30 कारबाईन राईफल तथा कारबाईन का 430 ईंच का 23 जिंदा गोली, दो चितकबरा रंग का पोच बरामद किया गया। छापामारी दल में छिपादोहर थाना प्रभारी मो० यकिन अंसारी, गारू थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा, बारेसाढ़ं थाना प्रभारी शशि कुमार, महुआड़ांड थाना प्रभारी मनोज कुमार, विकाशेन्दु त्रिपाठी, श्यामलाल कपडदार, प्रभारी सैट-1 सशस्त्र बल सैट- 137 छिपादोहर, सैट-2 बारेसांड, सैट- 147 गारु, सैट-140 महुआडांड तथा सैट-1 पुलिस लाईन, लातेहार के जवान शामिल रहे।

Leave a Reply