हरिहरगंज (पलामू)
नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी वार्ड पार्षदों के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी ने की, जबकि संचालन सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी ने किया । समारोह में अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी व उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि समेत सभी वार्ड पार्षदों को फूल-माला, गुलदस्ता व उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर के समग्र विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी । मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, जानू चौधरी, प्रमोद कुमार रवि, सरोज प्रसाद कुशवाहा, महादेव यादव, विकास यादव, आनंद यदुवंशी, दीपक यादव, जेइ नीरज गुप्ता, कुलदीप कुमार, सीएलटीसी संजय राणा, सामुदायिक संगठनकर्ता विचित्रा कुमारी, जयपाल चौधरी, गोपाल गुप्ता, मुन्ना उर्फ आबिद, दिलीप स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।
वहीं वार्ड पार्षदों में आस्मिन परवीन, वृजनंदन साव, अमरजीत कुमार, पिंकी कुमारी, पुष्पा देवी, कृष्ण कुमार, स्वेता देवी, पवन कुमार, अवधेश मेहता, रामजी पासवान, सूरज देवी, हसीना खातून, रिंकू देवी, त्रिपुरारी राम, अनुराधा कुमारी समेत अन्य शामिल रहे. समारोह के बाद बोर्ड की औपचारिक बैठक आयोजित की गई । जिसमें नगर कर्मियों व सभी पार्षदों ने भाग लिया । बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 6 अप्रैल को अगली बोर्ड बैठक की तिथि निर्धारित की गई ।

