बर्ष 2026 के प्रथम राषटीय लोक अदालत का उदघाटन

मेदिनीनगर (पलामू)

बर्ष 2026 के प्रथम राषटीय लोक अदालत का उदघाटन जमशेदपुर से मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति व झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद व विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सूबे के सभी जिले के न्यायाधीशगण ऑन लाइन उदघाटन कार्यक्रम से जुड़े रहे। पलामू जिला में भी प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा के साथ सिविल कोर्ट के सभी न्यायिक पदाधिकारी वीसी रूम से जुड़े रहे।व राषटीय लोक अदालत का जिले में भी शुभारम्भ किया गया।पलामू जिले में भी राषटीय लोक अदालत में मामले निस्तारण को ले 12 पीठो का गठन किया गया था।इसमें सुलह समझौता के आधार पर 76हजार से अधिक मामले का निस्तारण किया गया। वही 60 करोड़ से अधिक रुपये का मामला सेटल समाचार लिखे जाने तक किया गया। इसमे बिभिन्न न्यायालयो में लम्बित 6126 मामले का निस्तारण किया गया।वही प्री लिटिगेशन के 70006 मामले निपटाए गए।विद्युत विभाग के लगभग 210 मामले का निस्तारण किया गया ।वहीं कुटुंब न्यायालय के 47 मामले और मोटर एक्सीडेंट क्लेम केस के 11 मामले का निस्तारण किया गया ।ज्ञात हो कि उक्त कार्यक्रम को पैनल अधिवक्ता ,एल ए डी एस अधिवक्ता ,व पीएलवी के अलावे डालसा के स्टेक होल्डर के द्वारा देखा गया। इस मौके पर जिला व सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार, मनोरंजन कुमार,सुशीला सोरेंग, रविशंकर पांडेय,निशिकांत,कमल प्रकाश,, प्रज्ञेश निगम, रशिम चंदेल, कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष मोहम्मद नसरुद्दीन ,स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष , सदर एसडीएम , हुसैनाबाद एसडीएम , छतरपुर एसडीएम डालसा सचिव राकेश रंजन ,लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, अधिवक्ता बीना मिश्रा ,ज्ञानरंजन ,वीर विक्रम वक्स राय, संजय कुमार सिन्हा, कुमार शिवाजी सिंह ,कुमारी नीतू सिंह ,रामचंद्र सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, महिमा श्रीवास्तव, पुष्कर राज, पीएलवीकृपा शंकर दुबे,अधिवक्ता अजय कुमार पांडेय,संजीव कुमार सिंह के अलावे विद्युत विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, बैंक, श्रम विभाग ,के अधिकारी ,कर्मचारी व सौकड़ों वादकारीउपस्थित थे।

Leave a Reply