हरिहरगंज (पलामू)
प्रखंड क्षेत्र के लरबरी कौवाखोह में मधुबन ढाबा के समीप फोरलेन सड़क किनारे शनिवार को अशोक लता एनर्जी स्टेशन भारत पेट्रोलियम के नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन हुआ। इस दौरान अशोक कुमार सिंह पूर्व प्रमुख प्रदीप कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के साथ ही भारत पेट्रोलियम के सेल्स मैनेजर दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। प्रोपराइटर सुबोध कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि ग्राहकों की सुविधा के लिए पेट्रोल, डीजल के साथ साथ ही सीएनजी भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता के साथ सेवा प्रदान कर ग्राहकों की विश्वसनीयता हासिल करना उनकी प्राथमिकता होगी। यहां पेयजल, शौचालय के साथ ही नाइट्रोजन का निःशुल्क प्रबंध किया गया है। इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, गुड्डू सिंह, डा० गोपाल प्रसाद, बिनोद कुमार सिंह, संजय जायसवाल, भोला प्रसाद गुप्ता, एसआई अविनाश कुमार, कान्हा सिंह, मनीष कुमार सिंह, सतेंद्र पासवान, विकास सिंह, विश्वनाथ सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, संदीप प्रकाश उर्फ भान जी,अशोक जायसवाल, विक्रांत सिंह यादव, लल्लू सिंह, संतन जायसवाल, मृत्युंजय सिंह, मनोज विश्वकर्मा, राजकुमार पासवान, अजय सिंह, जानू चौधरी, महेंद्र यादव,मुन्ना विश्वकर्मा, छोटू सिंह ,रंधीर सिंह,अमित सिंह ,शीलू सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

