हरिहरगंज ( पलामू )
नगर पंचायत अंतर्गत मोतीराज महिला इंटर कॉलेज के समीप राधे-कृष्ण मैदान में रविवार कराष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने फीता काटकर किया । समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि होली एकता, भाईचारा और आपसी सौहार्द का प्रतीक पर्व है । यह भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है. उन्होंने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव ने की. इस अवसर पर दुगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें भोजपुरी गायिका मुस्कान यादव एवं रानी पांडेय ने एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया । समारोह में समाजसेवी जानू चौधरी, जिप प्रतिनिधि राजेश राम, महादेव यादव, बुधन सिंह यादव, विकाश यादव, अशोक यादव, कमलेश यादव, अमरजीत यादव, आनंद यदुवंशी, लखन यादव, सतेंद्र यादव, अविनाश सिंह, दीपक यादव, रंजीत पासवान, अशोक जायसवाल, संजय यादव, भोला यादव, मो. आबिद उर्फ मुन्ना, टिंकू गुप्ता, हीरालाल यादव, अवधेश मेहता, दिनेश मेहता सहित बड़ी संख्या में राजद नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

