जनता व प्रशासन होली मिलन समारोह में पूर्व मंत्री समेत कई गणमान्य होंगे शामिल

हरिहरगंज (पलामू )

आगामी एक मार्च को शहर के अररूआ खुर्द मिडिल स्कूल के मैदान में आयोजित होनेवाले जनता व प्रशासन होली मिलन समारोह‌ में पूर्व मंत्री समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। इसकी जानकारी बुधवार को प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम के संयोजक कमलेश कुमार यादव तथा सह संयोजक अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दी । कमलेश कुमार यादव ने कहा कि वर्ष 2017 से जनता व प्रशासन द्वारा क्षेत्र में दलगत भावना से ऊपर उठकर सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली महोत्सव का आयोजन होते आ रहा है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गिरीनाथ सिंह, के एन त्रिपाठी, पूर्व विधायक डब्लू सिंह, सपा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, झामुमो जिलाध्यक्ष राजन सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। साथ ही अरवल के प्रसिद्ध ब्यास विनोद हलचल तथा सीवान के ब्यास नीलकमल चौहान के बीच दुगोला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । बैठक में ओमप्रकाश अकेला, मुमताज अहमद,धनेश सिंह , विकास कुमार,रंजय कुमार , सतेन्द्र पासवान, कामेश्वर चौधरी, अशोक चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply