शांतिपूर्ण माहौल में मनाऐं होली का पर्व – थाना प्रभारी

हरिहरगंज (पलामू)

पिपरा थाना परिसर में बुधवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई । अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर द्वारिका राम थाना प्रभारी बिमल कुमार उपस्थित थे। इस दौरान थाना प्रभारी बिमल कुमार ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल तथा आपसी भाईचारे के साथ मनाने के साथ ही लोगों से हुड़दंग और अफवाहों से बचने की अपील की । उन्होंने कहा कि असमाजिक तत्वों और इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काउ पोस्ट करनेवालों पर प्रशासन की पैनी नजर होगी । वहीं किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल थाना को देने की बात कही । मौके पर एसआई नकुल शर्मा, कुलेश्वर महतो, मनोज राणा समाजसेवी संदीप पासवान जनेश्वर भुईयां भाजपा नेता लालबहादुर सिंह, बबलू सिंह,सुनिल सिंह धर्मेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply