अफीम- पोस्ता की अवैध खेती व बाल विवाह रोकने को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित

बारियातू (लातेहार)

लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर मंगलवार को बारियातू थाना परिसर में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान की अध्यक्षता में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के मुखिया, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने लोगों से अफीम- पोस्ता की अवैध खेती नहीं करने तथा कहीं भी इसकी खेती होने की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में आम जनता की सहभागिता आवश्यक है।
उन्होंने डायन प्रथा को सामाजिक कुरीति बताते हुए कहा कि किसी महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों की जानकारी मिलने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही महुआ शराब के अवैध निर्माण एवं कारोबार पर रोक लगाने में सहयोग करने का आग्रह किया।
बैठक में बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इसे रोकने में समाज की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, इसलिए इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाना जरूरी है।
इस दौरान डायल-112 आपातकालीन सेवा की जानकारी देते हुए लोगों से किसी भी आपात स्थिति में इसका उपयोग करने की अपील की गई।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि मोहम्मद शमीम, मोहम्मद तौफीक, तुला गंझू सहित स्थानीय पुलिस पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित

Leave a Reply