पुलिस ने अंतर्राज्यीय दो बाइक चोर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोल्हुआड़ा ग्राम से चोरी गई बाइक बरामद कर ली है। साथ ही बाइक चुराने वाले दो युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवकों में बिहार के औरंगाबाद जिला के माली थाना अंतर्गत पिपरा गांव के गोलू कुमार गिरी तथा एनटीपीसी खैरा थाना के अंकोरहा गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ गोलू शामिल है। इसकी जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत नरारी कला खुर्द थाना द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि वाहन चेकिंग के दौरान बगैर नंबर का पल्सर बाइक के साथ गोलू कुमार गिरी नामक युवक को पकड़ा गया है। बाइक का इंजन तथा चेचिस नंबर के आधार पर बाइक मालिक से पूछताछ करने पर पता चला कि यह बाइक हरिहरगंज थाना क्षेत्र से चोरी हुई है। जिसका कांड संख्या 13/2026 दर्ज है। इसकी सूचना वरीय अधिकारी को देते हुए एक टीम गठित कर तत्काल नरारी कला थाना जाकर उक्त बाइक को बरामद करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। साथ ही इसकी निशानदेही पर कांड में शामिल सहयोगी अभिषेक उर्फ गोलू को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गोलू कुमार गिरी का अपराधिक इतिहास है। वह पूर्व में उड़ीसा के राउरकेला स्थित राधिका ज्वेलर्स की दुकान लूटपाट मामले में जेल भी जा चुका है।

Leave a Reply