हरिहरगंज में मेगा मार्ट का भव्य शुभारंभ, एक छत के नीचे मिलेगा दैनिक उपयोग का समान

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज मेन बाजार स्थित गोपाल मंदिर के समीप मेगा मार्ट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी हीरा जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर मार्ट का उद्घाटन किया। प्रतिष्ठान के शुरू होने से स्थानीय ग्राहकों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगा।मेगा मार्ट के प्रोपराइटर प्रियांशु जायसवाल ने बताया कि दुकान में दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ खाद्य सामग्री की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहां चीनी, तेल, मसाले, बिस्किट, स्नैक्स सहित अन्य जरूरी सामान किफायती कीमतों पर मिलेंगे। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुभारंभ के अवसर पर विशेष ऑफर भी रखा गया है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को बेहतर कलेक्शन और उचित कीमत पर सामान उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान का उद्देश्य है। वहीं, उद्घाटन समारोह में मौजूद अतिथियों ने कहा कि मेगा मार्ट खुलने से बाजार के लोगों को खरीदारी में सुविधा मिलेगी। एक ही स्थान पर विभिन्न जरूरतों का सामान मिलने से ग्राहकों का समय भी बचेगा। इस अवसर पर राबर्ट गुप्ता, भोला गुप्ता, गंगा जायसवाल, दिलीप स्वर्णकार, पिंकू जायसवाल, विनय जायसवाल, संचालक ऋषभ जायसवाल, अंश जायसवाल सहित बाजार के कई व्यवसायी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply