हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज व पिपरा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया । इस अवसर पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ज्ञान, कला, विद्या और वाणी की देवी की प्रतिमा स्थापित कर विद्यार्थियों ने विधि विधान के साथ मां सरस्वती की आराधना की । इसके अलावे कई स्थानों पर सार्वजनिक पंडालों में भी प्रतिमा स्थापित की गई और लोगों ने उनके दर्शन पूजन कर विद्या और सुख समृद्धि का वरदान मांगा। मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र अंबा वन में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर सेविका विमला कुमारी की देख – रेख में पूजा अर्चना की गई। इस दौरान केन्द्र के नन्हे बच्चे काफी उत्सुक रहे । वहीं कई कोचिंग संस्थानों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जहां छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुति दी ।

