पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए NHAI के फोरलेन निर्माण कार्य स्थल पर प्रस्तावित गोलीबारी की घटना को किया गया विफल, 08 अपराधकर्मी अवैध हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार

मेदिनीनगर (पलामू)

पुलिस अधीक्षक महोदया, पलामू को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधी तत्व NHAI के चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान चियांकी ओवरब्रिज के पास अथवा निर्माण कम्पनी के सिंगरा स्थित अस्थायी आवासीय कैम्प पर दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले हैं तथा निर्माण कार्य में लगे कर्मियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, मेदिनीनगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सूचना के सत्यापन के क्रम में पुलिस टीम द्वारा अलग–अलग स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें
चियांकी निर्माणाधीन ओवरब्रिज से 03 युवक, सिंगरा फोरलेन अमानत नदी के पास से 02 युवक, तथा
सिंगरा स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज से 03 युवक,
इस प्रकार कुल 08 युवकों को अवैध हथियार, गोली एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया कि सभी अभियुक्तों का उद्देश्य प्रिंस खान एवं सुजीत सिन्हा के नाम पर रंगदारी वसूलने हेतु NHAI के पलामू में चल रहे कार्यस्थलों पर गोलीबारी कर मजदूरों एवं निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाना था, ताकि भय का माहौल बनाकर मोटी रकम की उगाही की जा सके। वर्तमान में सुजीत सिन्हा गैंग को एक Pseudo Name (छद्म नाम) “कुबेर” के नाम से संचालित किया जा रहा है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि कुबेर, सुजीत सिन्हा एवं प्रिंस खान दोनों का Co-ordinator है, जो वर्तमान में असामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को संगठित कर गिरोह का संचालन कर रहा है। अभियुक्तों की योजना थी कि यदि किसी आपराधिक घटना को अंजाम दिया जाता है तो उसकी जिम्मेवारी सुजीत सिन्हा गैंग पर डाली जाए तथा यदि घटना करते समय पकड़े जाएं तो जिम्मेवारी प्रिंस खान गैंग पर डाल दी जाए, क्योंकि प्रिंस खान वर्तमान में देश से बाहर है। पूछताछ के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त अमित चौधरी उर्फ रितिक चौधरी अन्य सभी अभियुक्तों का Co-ordinator है, जो कुबेर के लगातार संपर्क में रहकर उसके निर्देश अन्य युवकों तक पहुंचाता था। घटना को अंजाम देने के बाद अमित चौधरी के विदेश भागने की योजना भी सामने आई। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि कुबेर द्वारा निर्देश दिया गया था कि लेबरों पर गोली चलाने के बाद प्रिंस खान गैंग के नाम की पर्ची घटनास्थल पर फेंकी जाए।अभियुक्तों की निशानदेही पर प्रिंस खान गैंग के नाम की धमकी भरी पर्ची बरामद की गई है।

इस प्रकार पुलिस द्वारा समय रहते कार्रवाई करते हुए NHAI के फोरलेन निर्माण कार्य स्थल पर प्रस्तावित गोलीबारी की घटना को विफल किया गया तथा सुजीत सिन्हा एवं प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुल 08 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :

  1. अमित चौधरी उर्फ रितिक चौधरी, उम्र 25 वर्ष, पिता- रविन्द्र चौधरी, ग्राम- मेरौनी, थाना- भवनाथपुर, जिला- गढ़वा।
  2. आकाश शुक्ला, उम्र 25 वर्ष, पिता- अजय शुक्ला, ग्राम- चौरा, थाना- लेस्लीगंज, जिला- पलामू।
  3. कौशल पासवान उर्फ सौरभ कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता- संजय पासवान, ग्राम- छकनाडीह, थाना- तरहसी, जिला- पलामू।
  4. नीरज चन्द्रवंशी, उम्र 20 वर्ष, पिता- छोटू चन्द्रवंशी, ग्राम- पोखराहा, थाना- सदर, जिला- पलामू।
  5. छोटन पासवान उर्फ एलेक्स पीहु, उम्र 25 वर्ष, पिता- स्व० रामराज पासवान, ग्राम- रजबंधा, थाना- हैदरनगर, जिला- पलामू।
  6. अख्तर अंसारी, उम्र 19 वर्ष, पिता- मुस्लिम मियां, ग्राम- ईमली कुमराहा, थाना- पाटन, जिला- पलामू।
  7. अविनाश गिरि, उम्र 25 वर्ष, पिता- जितेन्द्र गिरि, ग्राम- हरतुआ, थाना- लेस्लीगंज, जिला- पलामू।
  8. बॉबी कुमार राम, उम्र 19 वर्ष, पिता- शंकर राम, ग्राम- सुठा, थाना- पाटन, जिला- पलामू।

कांड विवरण :

  • इस संबंध में सदर थाना कांड सं0-08/28, दिनांक-23.01.2026 अंतर्गत धारा-111(3)/111(4)/336(2)/338/340(2)/61(2) BNS, 25(1-B)a/25(6)/26/35 Arms Act एवं 16/18/20 UAP Act के
    तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

बरामद सामग्री :

  1. देशी पिस्टल – 02
  2. देशी कट्टा – 02
  3. मैगजीन – 04
  4. जिन्दा गोली – 14
  5. मोबाइल फोन – 07
  6. मोटरसाइकिल – 03
  7. दहशत फैलाने हेतु प्रयुक्त धमकी भरी पर्ची – 01

छापामारी दल में शामिल :

  1. पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन, प्रभारी एस०डी०पी०ओ०, सदर, मेदिनीनगर
  2. सदर थाना पुलिस
  3. पाटन थाना पुलिस
  4. टी०ओ०पी०-01 टाइगर पुलिस बल
  5. तकनीकी शाखा की टीम

अपराधिक इतिहास :

  1. अमित चौधरी उर्फ रितीक चौधरी

शहर थाना कांड सं0-33/25 दिनांक 13.01.25. धारा-111(2) (बी) बी०एन०एस० 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट

छत्तरपुर थाना कांड सं०-03/24 दिनांक 30.01.2025, धारा-308(3)/308(4) बी०एन०एच०

हरिहरगंज थाना काढ उ0-180/24 दिनांक 22.11.24 धारा-308(3)/308(5) एवं 27 आर्म्स

एक्ट। पड़वा थाना कांड सं0-82/24. दिनांक 24.11.24, धारा-308(3)/308(4)/111(2) (বী)/111(3)/

111(4)/49/61(2) बी०एन०एस० नौजीड़ा बाजार थाना कांड सं0-71/24, दिनांक 24.11.24 बारा-308(3)/308 (4) बी०एन०एस०

हैदरनगर थाना कांड सं0-119/21 दिनाक 05.10.2021 धारा-385/307/34 भा०द०वि० एवं 27 आन्स एक्ट।

अरगोडा थाना कांड सं0-28/21. दिन्नाथ 05.10.2021, धारा-387/506 भा०‌०वि० ।

  1. आकाश शुक्लाः-

नायाबाजार थाना कांड सं0-106/23, दिनांक 29.11.2023, धारा-341/342/323/324/325/385/504/379/34 भा०८०वि०

  1. बॉबी कुमार-

गडवा थाना कांड सं० 429/25. दिनाक 22:09:25 धारा 310(4)/310/5111 ची०एन०एस० एवं 25 (1-बी)ए/25(6)/26/35 आम्स एक्ट

  1. नीरज चन्द्रवंशी-

चैनपुर थाना कांड सं0-38/22, दिनांक 04:03.22, धारा-392 मा०द०वि०

सदर थाना कांड सं0-09/22, दिनांक 17.02.2022 धारा-457/380 भा०द०वि०

सदर थाना कांड सं०-10/22. दिनांक 17:02.2022 धारा-379 भा० दे०वि०

मोहम्मदगंज थाना कांड सं0-20/25 दिनांक 25.02.25, धारा-310(4)/310(5)/317(2)

बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट,

मोहम्मदगंज थाना काड सं0-19/25 दिनांक 24.02.2025, धारा-309 (6) बी०एन०एस०

हैदरनगर थाना कांड सं0-13/25, दिनांक 30.02.2025, धारा-309 (4) बी०एन०एस०,

लेस्लीगंज थाना काड सं0-13/25 दिनांक 02.04.2025, धारा-303(2) बी०एन०एस०,

पढ़या थाना कांड सं0-25/22, दिनांक 23:03:22, धारा-379 भा०द०वि०

पाटन थाना कांट सं०-19/25 दिनांक 06.02.2025, धारा-309 (4) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स

5 छोटन पासवान उर्फ एलेक्स पीहु-

पड़वा थाना काड सं०-25/22. दिनाक 230322, धारा-379 भा०द०वि०

शहर थाना काड सं0-425/22. दिनांक 2512-2022, धारा-25 1-दी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट

Leave a Reply