भारत स्काउट एवं गाइड का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज स्थानीय सीता प्लस टू उच्च विद्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड का चार दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ। इसमें सीता प्लस टू उच्च विद्यालय,बालिका उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय भगत तेंदुआ, कन्या मध्य विद्यालय हरिहरगंज, मध्य विद्यालय सियारभूका के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षक सुनील कुमार द्वारा प्रशिक्षण शिविर में शिक्षार्थियों को भारत स्काउट और गाइड का सामान्य परिचय, झंडा बांधना और खोलना, रस्सी की विभिन्न प्रकार की गांठे, प्राथमिक उपचार, रोड नियमों का पालन, अनुशासन व चरित्र निर्माण की जानकारी दी गई । वहीं चित्रकला, रंगोली आदि की प्रतियोगिता भी कराई गई। इस अवसर पर डॉक्टर ओरेंद्र कुमार यादव,नागदेव यादव, नीरज कुमार सिंह, ऋषिकेश कुमार, कपिल कुमार, विनय त्रिपाठी, आलोक कुमार, विवेक कुमार, अबूसाद, ईश्वरचंद, रंजीत कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply