हरिहरगंज (पलामू):
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सलैया पंचायत अंतर्गत रबदी गांव के समीप गुरुवार को अवैध स्टोन डस्ट का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। यह कार्रवाई पथरा ओपी प्रभारी मंटु कुमार के नेतृत्व में की गई।
ओपी प्रभारी मंटु कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान रबदी गांव के समीप एक ट्रैक्टर संदिग्ध अवस्था में खड़ा पाया गया। पुलिस वाहन को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि जब्त वाहन के कागजातों की जांच की जा रही है तथा मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है।

