हरिहरगंज (पलामू)
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से गुरुवार को नेशनल आईटीआई कौवाखोह में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। । भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य सतेन्द्र मेहता, अखिलेश मेहता, राजेश रंजन मिश्रा, अजय कुमार सिंह पिपरा मंडल अध्यक्ष विजय प्रजापति, दिनेश पासवान, अवधेश मेहता, विनोद पासवान, प्रशांत कुमार, राहुल कुमार, कुंदन सिंह, रवि रंजन वर्मा, अर्जुन कुमार रवि, सुबोध यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

