विश्रामपुर (पलामू)
भाजपा के नवनिर्वाचित ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकाश चौबे उर्फ मिंटू चौबे को बी मोड़ चौक पर आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया.मंडल अध्यक्ष श्री चौबे को वरीय भाजपा नेता रामनिवास पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.श्री पांडेय ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि विकाश चौबे के नेतृत्व में बिश्रामपुर में संगठन और मजबूत होगा. मिंटू चौबे ने कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर करने की प्रेरणा देता रहेगा.मौके पर विनय चौबे,अनिल पांडेय,राम अनुग्रह चौबे,अखिलेश गुप्ता,प्रफुल्ल तिवारी,दुर्गा प्रसाद गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे.

