सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, डीजे व अश्लील गाना बजाने पर होगी कार्रवाई

हरिहरगंज (पलामू )

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में छतरपुर एसडीपीओ अवध कुमार यादव,सीओ मनीष कुमार सिन्हा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली सरस्वती पूजा समारोह को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर की जा रही तैयारियों की विभिन्न पूजा समितियों से जानकारी ली गई। इस दौरान अधिकारियों ने पूजा समितियों को सरकारी गाइड लाइन से अवगत कराया। एसडीपीओ ने जुलुस के दौरान नशापान और हुड़दंग से दूर रहने की अपील की । उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से असामाजिक हरकत व अश्लील गाना बजाने पर कार्रवाई की जाएगी । वहीं सीओ ने पूजा समितियों को उत्साही युवकों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही थाना प्रभारी ने सरस्वती पूजा के बाद 26 जनवरी से पहले 25 जनवरी तक मूर्ति विसर्जन हर हाल में करने के सरकारी निर्देशों से अवगत कराया। इस अवसर पर एस‌आई संतोष कुमार, कुमार सौरभ, भोला गुप्ता ,राजीव रंजन,बुधन सिंह यादव, गंगा जायसवाल ,अशोक जायसवाल, महेंद्र यादव, अरविंद पासवान,कृष्ण कुमार सिंह, विश्वदीप कुमार, अमित कुमार सिंह, लखन यादव, अतहर हुसैन, संतोष प्रजापति, इरफान शाहिद ,आलमगीर आलम, ,दीपक यादव, उदय सिंह, अवधेश मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply