मुआवजे के बाद भी सर्विस रोड निर्माण कार्य बाधित

हरिहरगंज (पलामू)

अंचल क्षेत्र के ढाब में एनएचएआई द्वारा अधिग्रहित भूमि व मकान के मुआवजा भुगतान के बाद भी खड़गपुर मोड़ के समीप करीब 150 मीटर सर्विस रोड व नाला निर्माण कार्य बाधित है । इसका असर जहां फोरलेन निर्माण कार्य में लगे कंस्ट्रक्शन कंपनी पर पड़ रहा है। वहीं निर्माण कार्य में विलंब होने से उक्त जगह पर आए दिन दुर्घटनाऐं हो रही हैं । जिससे लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। मालूम हो कि एनएच 98 फोरलेन सड़क का बिहार सीवाना तक निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। ऐसे में सर्विस रोड का निर्माण लंबित रहना पूरी परियोजना की सुरक्षा और उपयोगिता पर सवाल खड़े करता है। कई लोगों ने जिला प्रशासन और एनएचएआई से इस मामले में त्वरित और सख्त कदम उठाए जाने की मांग की है ताकि सर्विस रोड तथा नाला का निर्माण जल्द पूरा हो सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके ।

Leave a Reply