धनबाद मंडल रेल प्रबंधक व पलामू सांसद को दिया ज्ञापन
विश्रामपुर (पलामू) :
खैरा विकास मंच के अध्यक्ष ललन प्रसाद पांडेय ने धनबाद पूर्व मध्यरेल मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा को ज्ञापन देकर
प्रस्तावित धनबाद -भोपाल एक्सप्रेस का रूट बदलने की मांग की है.ज्ञापन में श्री पांडेय ने कहा है कि प्रस्तावित धनबाद – भोपाल ट्रेन संख्या 11661 व 11632 को
चोपन,चुनार,मिर्जापुर,प्रयागराज,सतना, मैहर,कटनी,मुड़वारा की तरफ से चलाया जाए.प्रस्तावित ट्रेन के इस रूट से चलने से विंध्याचल शक्तिपीठ,मैहर शक्तिपीठ, प्रयागराज,अयोध्या,चित्रकूट आदि धर्मस्थल जाने में लोगों सुविधा होगी.उक्त ट्रेन के प्रस्तावित रूट में पहले से ही हावड़ा भोपाल भाया सिंगरौली एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है.इसलिए प्रस्तावित ट्रेन संख्या 11661 व 11632 को चोपन,चुनार,मिर्जापुर,प्रयागराज,सतना, मैहर,कटनी,मुड़वारा की तरफ से चलाया जाना चाहिए.रेल मंडल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा ने श्री पांडेय को आश्वस्त किया कि इस मामले को रेल मंत्रायल में भेज कर अप्रूवल लेने का प्रयास किया जायेगा.इस दौरान उन्होंने धनबाद जोन के वरीय मंडल रेल वाणिज्य प्रबंधक मो. इकबाल से भी मुलाकात कर उन्हें भी अपना मांगपत्र सौंपा.इससे पहले श्री पांडेय ने इस संबंध में हस्ताक्षर अभियान चलाया था.ग्रामीणों के हस्ताक्षयुक्त आवेदन को उन्होंने पलामू सांसद विष्णु दयाल राम को सौंप कर यही मांग रखी थी.

