अभावग्रस्त लोगों के बीच पांच सौ कंबल का वितरण,मेधावी छात्रों को किया गया पुरष्कृत
विश्रामपुर (पलामू) :
आत्मानंद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रेहला संजीव चौबे के आवासीय परिसर में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.जिसमें विश्रामपुर विस क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी रहे दिवंगत आत्मानंद चौबे की छठी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये नमन किया गया.स्व• चौबे के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया.श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता रंजीत चौबे उर्फ मुनमुन चौबे व संचालन सतीश चौबे उर्फ बालाजी चौबे ने किया.श्रद्धांजलि सभा के बाद परिजनों ने आत्मानंद चौबे के स्मृति में अभाव ग्रस्त लोगों के बीच पांच सौ कंबल का वितरण किया.जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण बिश्रामपुर एसडीपीओ आलोक टूटी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज के मानव संसाधन प्रमुख पद्माकर लाल दास,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमृत शुक्ला,विजय चौबे,पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान,रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ,वरीय भाजपा नेता डॉ वी पी शुक्ला,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय,समाजसेवी रंजित सिंह,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार चौबे,प्रकाश आई केयर के संचालक शशिनाथ चौबे आदि ने संयुक्त रूप से किया.इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने वाली छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरष्कृत किया गया.वहीं मेघा छात्रवृति के तहत मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति भी दी गयी.गौरतलब है कि केतात स्तरोन्नत हाई स्कूल व घोरडीहा स्कूल के टॉपर छात्रों को आत्मानंद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति प्रदान किया जाता है.सभी अतिथियों ने दिवंगत आत्मानंद चौबे के व्यक्तित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला.उनके जीवन से जुड़े कई रोचक बातों को उल्लेख कर उनके व्यक्तित्व की विशालता की व्याख्या भी किया.स्व आत्मानंद चौबे के तृतीय पुत्र रंजीत चौबे ने समाज सेवा के क्षेत्र में कुछ बड़ा करने के लिये लोगों से सहयोग व सुझाव की अपील की.मौके पर प्राचार्य मनोज द्विवेदी,रजनीकांत पाठक,अशोक चौबे,मुन्ना चौबे,सचिन चौबे,राघवेंद्र चौबे,सतेंद्र चौबे,मुखिया अंजू कुमारी,धर्मेंद्र चौबे डबलू,बीरेंद्र चौबे छोका,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र शुक्ला गुड्डू,भाजपा मंडल अध्यक्ष विकाश चौबे,अनिल गिरी,ब्रजराज चौबे,संत तुलसीदास डिग्री कॉलेज के प्राचार्य के के चौबे,पूर्व प्राचार्य दिलीप चौबे,सीताराम चौबे,राजेश चौबे,बबलू चौबे,टुनटुन चौबे,संतोष मिश्रा,राकेश चौबे सहित कई लोग मौजूद थे.

