गांजा तस्करी के मामले में दो युवक गिरफ्तार

मेदिनीनगर (पलामू)

शहर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी ओवरब्रिज के पास पुलिस ने छापामारी कर गांजा तस्करी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 3.980 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ तथा दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ऋषिकेश पाण्डेय उर्फ सीपु पाण्डेय और कृष्णा कुमार गुप्ता, दोनों निवासी नौडिहा, थाना पिपराटांड़, पलामू के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने गांजा चतरा से खरीदकर अन्य क्षेत्रों में बेचने की बात स्वीकार की है।

Leave a Reply