ओबीसी वर्ग को उचित आरक्षण नहीं मिलने पर जताया आक्रोश

हरिहरगंज ( पलामू)

शहर के विंदा रिसॉर्ट में शनिवार को वैश्य जागृति मंच की बैठक हुई । अध्यक्षता गंगानाथ जायसवाल तथा संचालक विश्वदीप कुमार ने किया।बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव में ओबीसी को आबादी के अनुसार उचित आरक्षण नहीं देने पर आक्रोश जताया गया। वहीं इस मामले में ओबीसी के साथ सौतेला और भेद-भाव पूर्ण व्यवहार करने का सरकार पर आरोप लगाया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर हरिहरगंज में ओबीसी की अधिक आबादी होने के बाद भी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित करना गलत करार दिया गया। जबकि फरवरी 2013 के बाद दो संतान से अधिक वाले व्यक्तियों को चुनाव में भाग लेने से रोकना अनुचित बताया। जबकि यह फॉर्मूला विधायक और सांसद के चुनाव में क्यों नहीं लागू किया जाता है। साथ ही ईवीएम से चुनाव न कराकर वैलेट पेपर से कराने के निर्णय पर भी आपत्ति जताया गया। बैठक में कृष्णा शौंडिक,अखिलेश मेहता,मृत्युंजय सिंह,अवधेश मेहता, संजय जायसवाल,कृष्ण क्रांतिकारी, अरुण सिंह ,राजू शौंडिक ,राजेश रंजन मिश्रा ,बिरेंद्र राम, रेशम देवी, मुन्नी देवी, कलावती देवी, लालमन साव,अनुज कुमार , विजय प्रजापति, शंभू यादव, रंजन पासवान,शिबन पासवान सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply