हरिहरगंज (पलामू)
शहर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीं रविवार को अखिल विश्व कल्याण संस्थान सौर भारती के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाई जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए पुजारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि शिविर में थर्मल स्क्रीनिंग (ब्रेन टेम्परेचर मैपिंग), बॉडी ऑक्सीजन जॉच, फेफडा (टीडीएस)जॉच, बॉडी टेम्परेचर, बॉडी वेट, पी आई & पी आर, प्रेगनेंसी जॉच, बॉडी फैट (चर्बी जॉच), पी आई ओ & एफ आर जॉच, खुन का पीसीवी जॉच, न्यूरॉन का ओ बी जॉच, आई पी आर जॉच, ऑख जॉच, आवश्यकतानुसार यूरिक एसीड, शुगर, एमपी, विडाल, ए पी ओ आदि की जांच की जाएगी। साथ ही जॉच के बाद उपचार से सम्बन्धी यथा सम्भव उपलब्ध दवाओं का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके अलावा सौर भारती द्वारा शिविर में चयनित कम से कम दसवीं पास दस गरीबी रेखा से नीचे तथा आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को तत्काल नामांकन लेकर नर्सिंग की निःशुल्क ट्रेनिंग कराई जाएगी ।

